Skip to main content

आधी-आधी राहें अपनी, पूरी मंजिल पाना है।

अभी करवाचौथ की पूजा के बाद हम उज्जैनगामी होने के लिए ट्रेन में सवार होकर बैठे ही थे कि व्हाट्सएप पर श्रीमती रिंकू शर्मा जी का एक मर्मस्पर्शी काव्यात्मक संदेश मिला ।
आप भी देखिये....
आधी-आधी राहें अपनी,
पूरी मंजिल पाना है।
आधी दूरी तय की हमनें,
आधा उन्हें ही आना है।
आधी रातें,आधी बातें,
आधे सब अफ़साने है।
अपनी बातें बोल चुके हम,
आधी उन्हें बताना है।
आधी वारिश,आधी धूप ये,
आधे आँगन में खिली हुई।
आधी हवा के आधे झोंकों से ये,
आधी खिड़की खुली हुई ।

आधे-आधे ख्वाब जोड़कर,
पूरा उन्हें सँजोना है।
आधे ख़ुद ही मान गए हम,
आधा उन्हें मनाना है।
वहीं कहीं चुपके से आकर,
साथ में उनकी खुशबू लाकर।
आधे चाँद की आधी किरणें,
आधे बिस्तर पसर गई हैं।
इंतज़ार है उन किरणों का ,
जाकर दूर जो छिटक गई ।
लेकर आधी उन किरणों को
उन्हें हमे मानना है
आधी दूर पहुँच गए वो,
आधा और भी आना है।
आधी आंखें मुदीं हुई है,
आधी अब भी खुली हुई हैं।
खुली हुई उन आँखों से,
इंद्रधनुष बनाना है ।
आधी दूरी तय की हमनें,
आधा उन्हें ही आना है।
.........
संदेश में समाहित संदेश समझा तो प्रतिउत्तर देने के लिए लंबे अरसे बाद पुनः कलम से साक्षात्कार हुआ औऱ एक लघु कविता संदेश के रूप में रिंकुजी भेजी गई ----
तुम बिन टूटे सपने अपने ,
तुम बिन सूनी राहे है ।
तुम बिन रीता रीता सा मन,
तुम बिन आधी बाहे है ।
तुम बिन रातें काली सारी,
तुम बिन चहुँ अंधियारा है ।
तुम बिन दिन की तपती धुंपे ,
तुम बिन दिल बेचारा है ।
तुम बिन सूने झूले अपने ,
तुम बिन बगियाँ सूखी है ।
तुम बिन कोयल की भी कूके,
लगती रुख़ी रुख़ी है ।
तुम्हारी वाणी की वीणा में,
अपना स्वर भी पाते है ।
तुमको नित् सुनको को ही,
प्राण मौन रह जाते है ।
शतदल की भीनी सुवास में,
एहसास तुम्हारा ही पाते है ।
भ्रमर के मीठे गुँजन भी ,
गीत तुम्हारे ही गाते है ।
शीतल चंद्र की चंचल किरणे,
हौले से यू कह जाती ,
आज सज़ा लो सेज़ नैनो की,
सपनो की देवी आती ।
अपने सपने,अपनी मंज़िल,
संब कुछ तुम पर अर्पित है ।
जीवन साध्य हो तुम हमारा,
सब कुछ तुम पर समर्पित है ।
सोच समझ कर देख लिया ,
अब विलग तुम्हे नही पाते है ।
जीवन सरिता का तुम साग़र हो,
नीर नीर हो जाते है ।
फिर क्यों हो माँग आधे की,
जब जीवन तुम पर वारा है,
हम तो कब का मान चुके है,
जीवन तुमने सँवारा है।
---योगेश्वर

Comments

Popular posts from this blog

क्या कोई मुझे उस मिट्टी का पता बतला सकता है जिससे भगवान् ने बहन को बनाया ।

क्या कोई मुझे उस मिट्टी का पता बतला सकता है जिससे भगवान् ने बहन को बनाया ।उस मिट्टी में ऐसा क्या है जो एक ही जनक-जननी से सृजित होने के बावजूद उसे हम भाई लोगो से  उत्कृष्ट बना देता है।उसे अपने भाइयों से श्रेष्ठ कहलाने की आकांक्षा या अभिलाषा नहीं होती है वरन् उसके कर्म ही उसे अग्रगन्य बना देते है। बहन , ऐसा क्यों होता है ,मम्मी-पापा रहते हमारे पास में है , उनका दिल धड़कता हमारे यहाँ है किंतु धड़कन तेरे यहाँ सुनाई देती है। अनमने हम लोग होते है पर उसका सबसे पहले एहसास तुझे होता है और अलभोर में तेरा फ़ोन इसकी पुष्टि कर देता है।क्यों पापा बीमारी में हम लोगो के पास होने के बावजूद तुझे ही याद करते है। तू ऐसा कैसे कर लेती है,कि हम भाईयो की या मम्मी-पापा की बीमारी का सुन कर अपना पेट,पीठ,कमर दर्द या बुखार सब भूल कर दौड़ी चली आती है या हर घंटे खैरोखबर लेती रहती है। तू इतने रूप कैसे धारण कर लेती है ,कि हम भाईयो में से किसी के भी डिप्रेस होने पर सबसे बड़ी मोटिवेटर बन जाती है,बीमार होने पर डॉक्टर का एप्रिन पहन लेती है और किसी से झगड़ा होने पर रुस्तमे हिन्द बन जाती है।तू ,हमेशा हम लोगो का भल...

नत्थू लाल की टेंशन

कल नत्थूलाल जी मिले, हाथ में पेपर पकड़े बड़े उदास, गमगीन से दिख रहे थे । हमने पूछा...अरे भाई आज आपके गुलाब से खिले चेहरे पर उदासी का पाला कैसे पड़ गया ? नत्थूलाल जी बोले...आपने शायद पेपर नहीं पढ़ा, हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत का नंबर बहुत पीछे बतलाया गया है । हमने कहा ...तो ? नत्थूलालजी आश्यर्यचकित होकर बोले...आप कैसी बात करते हो शर्माजी ,ये खबर पढ़ कर 2 दिन से मैं निराशा और क्रोध के भँवर में चक्कर लगा रहा हूँ ओऱ आपको कोई फर्क ही नही पड़ रहा है। आप देख नहीं रहे,आजकल हम भारतीय कितने खुश दिखते है । आप चाहो तो कहीं भी,कभी भी देख लो ।फेसबुक,व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम आदि आदि,ख़ुश लोगों के पोस्टो से पटे पड़े है । कोई भी पोस्ट देख लो ,हर जगह आदमी खुश ही नज़र आता है,मंदिर में,मस्ज़िद में,कार में,बस में,ट्रेन में,प्लेन में,साईकल पर,घर में,टॉयलेट में, दुकान में,होटल में,पब में,बिस्तर पर,जमीन पर,आसमान में,नदी में,नाले में ,पेड़ पर,फूल पत्ती के साथ,जीन्स में,धोती में,घूँघट में। अरे दिन तो छोड़ो रात में 1 बजे हो,तीन हो या पांच बजे हो,जब देखो तब आदमी हमेशा खुश दिखते हुए फ़ोटो चेपता है ।और तो और आदमी इतन...

कन्या भ्रूण हत्या को लेकर समर्पित,एक छोटी सी रचना

..बेटी तो हर पल ,बेटे का फर्ज निभाती है , पर बेटे के बेटी बनने में ,पूरी उम्र गुजर जाती है । फिर भी .... अरे बधिक,दर्पदमित तू फिर भी ,काल उसका हो जाता है, बाल शोणित पिपासा में, माँ की कोख़ को तू लजाता है । स्वाध्याय न आता तुझको,जीवन से तू हारा है, बन साहसी स्वीकार कर ले तू,निर्लज्जता का तारा है । एक बाला को पाल् न सकता,निंद्य अंध अभिमानी तू, क्षद्म पौरुष की छाया में,कर्तव्य से बचता गुमानी तू । वधु की है अभिलाषा तुझको,बेटी न तुझको भायी है, रे बर्बर,बतला दे मुझको, वधु कहाँ से आयी है । शिखंडी पाखंडी है तू,जड़मति शून्य गवारा है, बेटियो का हंता बनके, नरक को तूने पुकारा है । पीढ़िया दर पीढ़ी मिटती, सुख न रहता लेश , सुखसुधा से वंचित रहता,हर दम रहता क्लेश । धिक्कार तुझे,धिक्कार तुझे,धिक्कार है दानवजन, इस धरा का बोझ है तू,प्यारे वैशाखनंदन । सावधान हो जाओ तुम भी,करो न यूँ पागलपन , बेटी तो जीवन दाता है,दिखला दो तुम अपनापन । -------- योगेश्वर